Uncategorized

महाशिवरात्रि पर बिलासपुर स्थित क्रेडिबल पार्क कॉलोनी में शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

विलासपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्रेडिबल पार्क कॉलोनी में शिव मंदिर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कॉलोनी में सुनील जैन के निवास के सामने स्थित बोर परिसर के पास प्रस्तावित शिव मंदिर के लिए शनिवार, 14 फरवरी 2026 को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भूमि पूजन का शुभ कार्य हुकुमचंद मित्तल एवं पार्वती देवी मित्तल द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक शिव भक्तों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच मंत्रोच्चार और पूजन के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर डी.सी. राठौर, सुनील जैन, डॉ. मनोज चंद्राकर, बी.एस. राजपूत, सुखसागर मधुकर सहित कॉलोनी के कई नागरिक उपस्थित रहे। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल तथा महाराज श्री भुवनेश्वर तिवारी (सागर वाले) भी विशेष रूप से मौजूद रहे और सभी ने मिलकर भगवान शिव के जयकारों के साथ कार्यक्रम को भक्ति भाव से संपन्न किया।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल ने कहा कि महाशिवरात्रि की पावन बेला पर शिव मंदिर निर्माण का यह कार्य अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी और श्रद्धालुओं के लिए यह आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ मंदिर निर्माण के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *