बोल बम के जयकारों के बीच कांवड़ियों का भव्य स्वागत

मारवाड़ी युवा मंच बलौदा ने 2005 से चली आ रही सेवा परंपरा को निभाया, कांवड़ियों को कराया महाप्रसाद
बलौदा (जांजगीर-चांपा)। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बोल बम के जयघोष से बलौदा भक्तिमय हो उठा। मारवाड़ी युवा मंच, बलौदा द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया। मंच की यह सेवा परंपरा वर्ष 2005 से निरंतर जारी है।
कांवड़ लेकर पैदल बलौदा पहुंच रहे शिवभक्तों का मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के लिए खिचड़ी एवं महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। सेवा शिविर में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
सेवा कार्य में खेमचंद अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, धनराज अग्रवाल, किशन अग्रवाल, सतीश गोयल, बसंत साहू, चिंटू मित्तल, नंदकिशोर, उपकार गोयल, प्रमोद गोयल, शिवम मित्तल, नमन मित्तल, राजू मित्तल, किशन मित्तल एवं राजू मित्तल सहित मंच के अनेक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर प्रदेश प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कमल मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कांवड़ियों की सेवा में सहभागिता करते हुए सेवा कार्य को प्रोत्साहित किया।
मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने कहा कि वर्ष 2005 से शुरू हुई यह सेवा परंपरा केवल आयोजन नहीं, बल्कि शिवभक्तों के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक है। मंच भविष्य में भी इसी तरह कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा जारी रखेगा।
बोल बम के जयघोष और हर-हर महादेव के नारों से गूंजता सेवा शिविर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
हर-हर महादेव! बोल बम!
