Uncategorized

ग्लैमरस किंग एंड क्वीन वैरोनिका अवार्ड से सम्मानित हुए प्रतिभागी

50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, किड्स से लेकर महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ग्लैमर, कला और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्लैमरस किंग एंड क्वीन वैरोनिका अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट बिपाशा एक्सम, मुख्य अतिथि किरण सिंह, नरेंद्र अग्रवाल एवं लक्ष्मी नारायण तथा विशिष्ट अतिथि सुषमा बग्गा और शुभा शुक्ला उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वैरोनिका अवार्ड का मंच प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर दे रहा है, जिससे बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में मीना नितिन शाक्य, किरण रात्रे, डॉ. अभिषेक मिश्रा, गायत्री मानिकपुरी, आलिया परवीन, भावना नथावानी, अजंता चौधरी, ब्लेसी एवं हीना सेनोरिता ने जूरी की भूमिका निभाई। आयोजन में शकीला खान, प्रीति रानी, गीता वर्मा, कविता गुम्बज, अनीता राठौर और अजंता चौधरी की प्रमुख सहभागिता रही।

पेजेंट में छोटे बच्चों से लेकर महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

किड्स कैटेगरी में कायना गर्ग और शौमिक सूत्रधर विजेता रहे। मिस्टर कैटेगरी में यश देवांगन विजेता, मनीष बाबू फर्स्ट रनरअप, करण कुशवाहा सेकेंड रनरअप और भूपेंद्र आदित्य थर्ड रनरअप रहे।

थ्री कैटेगरी में प्रांजलि नेचवानी विजेता, पलक बरुआ फर्स्ट रनरअप, सिमरन कौर सेकेंड रनरअप और सोनिया कौर थर्ड रनरअप रहीं। मिस कैटेगरी में श्वेता अविनाश बवनकर विजेता, ममता शर्मा फर्स्ट रनरअप, प्रियंका टेम्पे सेकेंड रनरअप और सत्या सरोज थर्ड रनरअप रहीं।

मिसेस कैटेगरी में पायल मोटवानी विजेता रहीं। रिया ठाकुर सेकेंड रनरअप और देविका सैनिक थर्ड रनरअप रहीं। वहीं मिस राजधानी 2026 का खिताब ईशा बघेल ने हासिल किया।

मेकअप आर्टिस्ट कैटेगरी में तुलजा देवांगन विजेता, पायल मधु फर्स्ट रनरअप, खुशबु साहू सेकेंड रनरअप और दक्ष अग्रवाल थर्ड रनरअप रहे। डिजाइनर कैटेगरी में भूमिजा साहू विजेता, जयंती साहू फर्स्ट रनरअप और खुशबु दामले सेकेंड रनरअप रहीं।

च्वाइस विनर के रूप में डॉ. भुवनेश्वरी, प्राची दुबे, सुषमी नेताम एवं झील को सम्मानित किया गया। शो ओपनर के रूप में निधि कुशवाहा और आरातिरिका परिहार ने प्रस्तुति दी, जबकि शो स्टॉपर उज्जवल साहू, कीर्ति मेश्राम और शुभांगी यादव रहे।

रनवे मॉडल के रूप में नंदनी पटेल, रानी, दित्या सोनी, वनशिका सोनी एवं दीक्षा कश्यप ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सिंगिंग कैटेगरी में वर्षा मनहर और वैभव सोनी ने प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की सफलता में धर्मराज कुशवाहा, विशा सोनी, अमित साहू, अर्यानश, गुरुप्रीत कौर, शगुफ्ता हनफी, देविका गोस्वामी, ममती पटेल, अर्चना चंद्राकर, अंजली, मीनाक्षी, खेामिन, ग्रूमर कीर्ति राजपूत, रोहित साहू, कोमल गोगिया, एंकर श्वेता, श्रीराम बाउंसर सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *