Uncategorized

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्तिमय हुआ माहौल

किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से निकली भव्य यात्रा, पेंड्री मंदिर परिसर में हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित

मस्तूरी। ग्राम किरारी स्थित लटेश्वर नाथ मंदिर से धर्म जागरण संगठन की मातृशक्ति के नेतृत्व में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, ग्रामीणों, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, महिला एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

183 मीटर लंबी चुनरी माता को अर्पित

धर्म जागरण की जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्म जागरण प्रमुख शंकर कुमार चंद्रा तथा प्रांत संयोजिका मातृशक्ति राजश्री चतुर्वेदी प्रमुख रूप से शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ 183 मीटर लंबी चुनरी माता को अर्पित की। यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का रहा विशेष योगदान

आयोजन को सफल बनाने में दरीघाट की सरपंच ललिता संतराम कश्यप, लिमतरा की सरपंच वस्त्रकार तथा किरारी के सरपंच तामेश सिंह ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र कोसले, विजय अंचल, विवेक त्रिपाठी, सौमित्र शुक्ला, कामता वर्मा, संदीप यादव, विजय सुमन, साहेब लाल कुर्रे, चंद्र प्रकाश निर्णेजक, बबलू राठौर और नागू प्रसाद सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।

वहीं, मातृशक्ति की ओर से मालती केवट, शीलू कामतोड़़े और ममता यादव सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्गों, बच्चों और अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

पेंड्री मंदिर परिसर में वितरित किया गया प्रसाद

चुनरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अवसर पर पेंड्री मंदिर परिसर में हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस भव्य आयोजन ने मस्तूरी क्षेत्र में धार्मिक आस्था, मातृशक्ति की एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *