Uncategorized

कलेक्टर अभिजीत सिंह से प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट, विकास और सुशासन पर हुई सार्थक चर्चा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक एवं प्रशासनिक जिले दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह से प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में क्लब पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात एवं भेंट-वार्ता संपन्न हुई। इस अवसर पर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों की प्रगति तथा कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक और दूरदर्शी चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में स्पष्ट रूप से सुधार देखने को मिला है। सरकारी अमला अधिक सक्रिय, जवाबदेह और समन्वय के साथ कार्य कर रहा है, वहीं जिले की कानून व्यवस्था भी सुदृढ़ और संतुलित बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर अभिजीत सिंह एक कर्मनिष्ठ, ईमानदार और संवेदनशील अधिकारी हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में दुर्ग जिला विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और विकास कार्यों की सतत निगरानी से जिले को नई दिशा और गति मिल रही है।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश कोटवानी, दुर्ग जिला प्रेस रिपोर्टर क्लब के अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर तथा वरिष्ठ पत्रकार शारदा सिंह भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कलेक्टर अभिजीत सिंह के प्रशासनिक प्रयासों की सराहना करते हुए दुर्ग जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से कलेक्टर अभिजीत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में दुर्ग जिला आने वाले समय में विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *