Uncategorized

एसपी विजय अग्रवाल से प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट, कानून व्यवस्था पर हुई सकारात्मक चर्चा

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में क्लब पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट एवं मुलाकात संपन्न हुई। इस अवसर पर जिले की कानून व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि विजय अग्रवाल के एसपी पद का कार्यभार संभालने के बाद दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली के कारण जिले में शांति, अनुशासन और सुरक्षा का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब, सट्टा तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। इन गतिविधियों में आई स्पष्ट गिरावट पुलिस की सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई का परिणाम है, जिससे जिले के नागरिक स्वयं को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर दुर्ग जिला प्रेस रिपोर्टर क्लब के अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथानी एवं वरिष्ठ पत्रकार शारदा सिंह भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकमत से एसपी विजय अग्रवाल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पुलिस प्रशासन शेष चुनौतियों का भी पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ सामना करते हुए दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा।

प्रेस रिपोर्टर क्लब तथा दुर्ग जिले के नागरिकों की ओर से पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *