Uncategorized

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बनने पर रिचा खंडेलवाल को बधाई, संगठन विस्तार में निभाएंगी अहम भूमिका

छत्तीसगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ने महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर रिचा खंडेलवाल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रिचा खंडेलवाल का प्रदेश सचिव पद पर मनोनयन संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा महिला पत्रकारों को संगठित कर प्रेस रिपोर्टर क्लब को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने और संगठन के विस्तार में रिचा खंडेलवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। महिला प्रकोष्ठ को सक्रिय करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि रिचा खंडेलवाल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी और महिला पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *