स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 155 वॉं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान राजिम कुंभ में चला


हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में लगातार 155 वें सप्ताह पर गरियाबंद जिला, धमतरी जिले के राजिम कुंभ मेला परिसर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच,केले,संतरे के छिलके, पानी पाउच, पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच आदि को एकत्रित कर मेले स्थल पर राजिम प्रबंधन द्वारा जगह जगह रखे गए डस्टबिन में डालकर मेले में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया। इसके पश्चात कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के आसपास ऊपर नीचे फूल, पत्ती, नारियल के छिलके, झिल्ली, पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच, पानी पाउच, खाद्य पदार्थ के खाली पाउच को खाली डस्टबिन में एवं एक बोरी में एकत्रित कर प्रबंधन के सुपुर्द किया तथा मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं से नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इसके पश्चात राजीव लोचन मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर इधर उधर बिखरे कचरे को आसपास रखे डस्टबिन में डालकर लोगों को कचरा डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया।इस पूरे अभियान के दौरान राजिम कुंभ में विभिन्न स्थानों से आए हेमन्त कुमार साहू, भूपेन्द्र कुमार साहू, दिव्या साहू, नंदिनी साहू, रुक्मिणी साहू, टुकेश चंद्राकर, रीतू चंद्राकर , सोनकुंवर मानिकपुरी,नारायण, रेशमा इन लोगों ने स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति टीम के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि राजिम कुंभ मेले, मंदिर परिसर,टेंट सभी जगहों पर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए जगह जगह डस्टबिन रखवाए गए हैं एवं समय समय पर प्रशासन की गाड़ी आकर कचरे को ले जा रही है।आम नागरिक का भी कर्तव्य है कि वे कचरा इधर उधर न फेंक डस्टबिन में कचरा डालें जिससे गंदगी नहीं पसरेगी एवं स्वच्छता कर्मियों को कचरा उठाने में सहुलियत होगी। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होगी। “स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल”।
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल ने कहा कि समिति स्वयं स्वच्छता का पालन कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें।”खुले में न शौच करें,न करने दें,न करवाएं” स्वच्छता अपनाएं। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ से किसी भी जगह के लोग जुड़कर कार्य करने के लिए मोबाइल नंबर 7879558764 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल, राजिम प्रभारी लोकेश पारकर,चितरंजन दुर्गा देशमुख,टीनल हरदेल,महेंद्र यादव, कार्तिक राम चंद्राकर शामिल हुए।
