Uncategorized

संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव समारोह मौहाडीह में प्रतिभा सम्मान के तहत् प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

संकुल केन्द्र मौहाडीह, झरना, सरहर का संयुक्त रुप से मौहाडीह संकुल में संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव समारोह व युवा संकल्प से विकल्प कार्यक्रम के तहत् कैरियर मार्गदर्शन एवं क्वीज प्रतियोगिता व विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संकुल केन्द्र मौहाडीह-झरन-सरहर संकुल से सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही संकल्प से विकल्प कार्यक्रम के तहत् कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें बसंत चतुर्वेदी संकुल प्राचार्य पोडीशंकर द्वारा कक्षा नवमी से बारहवी कक्षा के विद्यार्थियों हेतु क्वीज प्रश्नोत्तर के साथ उनके बेहतर भविष्य निर्माण हेतु कैरियर मार्गदर्शन किया गया। बोलेगा बचपन के तहत् कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों हेतु क्वीज प्रतियोगिता के तहत् मौखिक प्रश्न माखन राठौर, राजेश कंवर सीएसी झरना-मौहाडीह द्वारा पूछा गया जिसमे तुरंत सही जवाब देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत सत्र 2024-25 में संकुल अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर से 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया जिसमें शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल झरना से देवकी बरेठ, जिज्ञासा बरेठ, संतोषी राठौर, सानिया गोड., उमाकांत गबेल एवं शासकीय हाई स्कूल सरहर से महिमा बरेठ, रीना केंवट, नंदकुमार यादव, अनिता साहू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच-उपसरपंच समस्त पंचगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति,संकुल प्राचार्य झरना-सरहर, संकुल केन्द्र झरना-मौहाडीह-सरहर के समस्त संस्था प्रमुख एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्राम से ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कंवर सी ए सी संकुल केन्द्र मौहाडीह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *