प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्यों के अपमान पर प्रदेशभर में शिकायत का निर्णय

छत्तीसगढ़।प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में बोधन भट्ट, निवासी ग्राम पंचायत मालीगुड़ी, जिला बालोद द्वारा प्रेस रिपोर्टर क्लब के सभी सदस्यों को “आवारा पागल कुत्ते” एवं “कुत्ता जैसे” अत्यंत अपमानजनक शब्दों से संबोधित किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया है।
बताया गया है कि उक्त आपत्तिजनक शब्द पूरे छत्तीसगढ़ के प्रेस रिपोर्टर क्लब के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों के लिए उपयोग किए गए हैं, जिससे संगठन की गरिमा एवं सामाजिक छवि को ठेस पहुंची है। इस घटना से प्रदेशभर के पत्रकारों एवं संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है।
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई चर्चा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ऐसे असामाजिक तत्व, जो प्रेस रिपोर्टर क्लब की छवि धूमिल करने एवं पत्रकारों का अपमान करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत प्रेस रिपोर्टर क्लब के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) एवं संबंधित थाना में लिखित शिकायत प्रस्तुत करें।
संगठन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की मानहानिकारक टिप्पणी न केवल पत्रकारों का अपमान है, बल्कि प्रेस की गरिमा एवं स्वतंत्रता को भी ठेस पहुंचाने का प्रयास है। प्रेस रिपोर्टर क्लब ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी व्यक्ति बोधन भट्ट, निवासी ग्राम पंचायत मालीगुड़ी, जिला बालोद के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं मानहानि की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
प्रेस रिपोर्टर क्लब ने प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों से एकजुट रहने एवं संगठन की गरिमा बनाए रखने की अपील की है, साथ ही प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई कर पत्रकारों के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

