Tuesday, February 10, 2026
Latest:
Uncategorized

पामगढ़ थाना प्रभारी सम्मानित: क्लब ने सराही कानून व्यवस्था व जनसेवा का उत्कृष्ट योगदान

पामगढ़। पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान करने की परंपरा जारी है। इसी क्रम में पामगढ़ थाना में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर थाना प्रभारी को कानून व्यवस्था मजबूत करने व जनहित प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया। प्रदेश संरक्षक नवीन सोनी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष विजय साहू, जांजगीर जिला अध्यक्ष दीपक बंजारे सहित क्लब पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश संरक्षक नवीन सोनी ने कहा कि क्लब सकारात्मक कार्यों को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाता है। पामगढ़ थाना प्रभारी के कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयास प्रशंसनीय हैं।

बिलासपुर अध्यक्ष विजय साहू ने पुलिस-पत्रकारिता समन्वय पर जोर दिया, जबकि जांजगीर अध्यक्ष दीपक बंजारे ने क्लब की गतिविधियों का उल्लेख किया।

थाना प्रभारी ने आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था व जनसेवा के लिए पुलिस तत्पर रहेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *