Monday, February 9, 2026
Latest:
Uncategorized

प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा समाज की जड़ों और लोकतंत्र की आवाज को समर्पित सम्मान समारोह

बिलासपुर।प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला बिलासपुर के तत्वावधान में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम केवटाडीह (भुतहा) में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं पत्रकार सम्मान समारोह समाज को दिशा देने वाला एक प्रेरणादायी आयोजन बनकर सामने आया। कार्यक्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश संयोजक राजू सोनी (लाल टोपी) एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संरक्षक प्रभात राय ,कमल मित्तल और सह सचिव पी.आनंद राव, प्रार्थना खंडेलवाल प्रदेश विधिक सलाहकार की भी उपस्थित रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज आज भी अपने बुजुर्गों और सच की आवाज को सम्मान देना जानता है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब का उद्देश्य केवल पत्रकारिता तक सीमित न होकर जनता की समस्याओं को सशक्त मंच देना और समाजहित में निरंतर कार्य करना है। इसी सोच के साथ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ नागरिक समाज और परिवार की वह मजबूत जड़ हैं, जिनके अनुभव, त्याग और संस्कार पीढ़ियों को दिशा देते हैं। उनका मार्गदर्शन जीवन की कठिन राहों को सरल बनाता है और समाज को नैतिकता, मर्यादा एवं मूल्यों से जोड़ता है।

कार्यक्रम के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया गया कि जब समाज अपने बुजुर्गों का सम्मान करता है, तब संस्कार स्वतः अगली पीढ़ी तक पहुंचते हैं और सामाजिक संतुलन बना रहता है।

समारोह में पत्रकारों का सम्मान लोकतंत्र के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक रहा। पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनहित में सच को सामने लाता है। लोकतंत्र की मजबूती इसी पर निर्भर करती है कि जनता की आवाज बिना भय के शासन और प्रशासन तक पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि पत्रकार राष्ट्र और समाजहित के लिए कार्य करता है, चाहे इसके लिए उसे व्यक्तिगत जोखिम ही क्यों न उठाना पड़े। प्रेस रिपोर्टर क्लब पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।

प्रदेश संयोजक राजू सोनी (लाल टोपी) ने कहा कि जनता की समस्या ही हमारी प्राथमिकता है। निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करना ही पत्रकारिता की सच्ची पहचान है। समाजहित और देशहित को सर्वोपरि रखकर किया गया कार्य ही राष्ट्र को आगे बढ़ाता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि प्रेस रिपोर्टर क्लब समाज की दो मजबूत आधारशिलाओं—वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों—का सम्मान कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक हमारे संस्कार और अनुभव की अमूल्य धरोहर हैं, जबकि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी बनकर जनता की आवाज को मजबूती देते हैं। प्रेस रिपोर्टर क्लब बुजुर्गों के सम्मान, पत्रकारों के अधिकारों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

कमल मित्तल प्रदेश संरक्षक द्वारा कहा गया कि “वरिष्ठ नागरिक हमारे संस्कारों की मजबूत नींव और अनुभव की अमूल्य पूंजी हैं, जबकि पत्रकार लोकतंत्र की आवाज हैं। दोनों का सम्मान समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। प्रेस रिपोर्टर क्लब की यह पहल वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायी है।”

कार्यक्रम में प्रदेश व जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिनमें विजय साहू जिला (अध्यक्ष),रिचा खंडेलवाल जिला (सचिव), संतोष पटेल, चन्द्र कुमार निर्णेजक (जिला संरक्षक), नवल वर्मा ,धनंजय साहू ,बसंत साहु ,संदीप कुमार अग्रवाल,सतीश कुमार अग्रवाल यश अग्रवाल,टीकाराम, सतीश यादव ,आशीष वर्मा ,प्रदयुम्न सिंह ,चंद्रशेखर प्रसाद साहू,उमेद राम साहू, राम कुमार साहू, तुलसी चौहान, अजय साहू, सूरज कुमार आदि पदाधिकारी के उपस्थिति रही है।

इस आयोजन ने समाज को यह स्पष्ट संदेश दिया कि बुजुर्गों का सम्मान संस्कारों को जीवित रखता है और पत्रकारों का सम्मान लोकतंत्र को मजबूत करता है। यह समारोह सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को जागृत करने वाली एक प्रेरणादायी पहल बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *