राजपूताना इंटरनेशनल में स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पॉवर क्लब की बैठक संपन्न, महिलाओं को सोलर ऊर्जा व्यवसाय से जुड़ने किया प्रेरित



राजपूताना इंटरनेशनल में स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पॉवर क्लब की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक में सोलर पैनल एवं सोलर ऊर्जा के महत्व, उपयोग और व्यवसायिक संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं को सोलर ऊर्जा से जुड़े व्यवसायों में शामिल होने, उद्यमिता अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की फाउंडर नीता थापा, मीडिया हेड तिलका साहू, उपाध्यक्ष सविता राय, कोषाध्यक्ष रूबी सिंह, सचिव प्रज्ञा वैष्णव तथा सहसचिव स्वाति पांडा सहित प्रमुख सदस्य उपस्थित रहीं। इसके अलावा उषा बाघमार, प्रेमलता त्रिपाठी सहित कई नए सदस्यों ने भी क्लब की गतिविधियों में शामिल होकर सहभागिता निभाई।
बैठक के दौरान स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पॉवर क्लब की सचिव प्रज्ञा वैष्णव का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां सदस्यों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
क्लब द्वारा हर महीने आयोजित की जाने वाली इन बैठकों में सदस्य अपने-अपने व्यवसायों को प्रमोट करते हैं, अनुभव साझा करते हैं और नए अवसरों की तलाश करते हैं। इस पहल से महिलाओं को व्यवसायिक ज्ञान, नेटवर्किंग और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिल रहा है।
