प्रेस रिपोर्टर क्लब में रायगढ़ जिला टीम का गठन — संगठन में नई ऊर्जा, नई दिशा

रायपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के मार्गदर्शन और प्रदेश संरक्षक श्याम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रायगढ़ जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।यह गठन संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवगठित टीम में जिला अध्यक्ष के रूप में हिमांशु चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नीलांबर पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके साथ ही केशव महंत, प्रकाश दास, परमजीत सिंह भाटिया और पिंगल कुमार बघेल को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।संगठन की प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु अमरदीप चौहान को सचिव,पूजा जायसवाल व धर्मेंद्र बानी को सह सचिव,तथा मनोज मेहर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विभूति प्रधान और सुमित पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक श्याम कुमार गुप्ता ने कहा – “रायगढ़ जिला टीम का गठन केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पत्रकारिता के उस विश्वास की पुनःस्थापना है जो सच्चाई, निडरता और निष्पक्षता पर आधारित है।”
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह टीम संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा — “आप सभी का समर्पण, एकता और जिम्मेदारी की भावना ही प्रेस रिपोर्टर क्लब की असली शक्ति है।
आपका नेतृत्व रायगढ़ जिले को पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।”
प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से रायगढ़ जिला टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी गई है।
सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा को जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ आगे बढ़ाएँगे।
सादर –
प्रेस रिपोर्टर क्लब (छत्तीसगढ़)
प्रेषक – संजय सोनी, प्रदेश अध्यक्ष
