Thursday, July 30, 2026
Latest:
Uncategorized

प्रेस रिपोर्टर क्लब रायगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए सुरेश पटेल

रायगढ़। पत्रकारिता के क्षेत्र में रायगढ़ जिले सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने रायगढ़ के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें संगठन के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से रायगढ़ जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हुए सुरेश पटेल को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन को मजबूती प्रदान करने का लक्ष्य
प्रेस रिपोर्टर क्लब के शीर्ष पदाधिकारियों ने सुरेश पटेल की नियुक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके आने से जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के प्रचार-प्रसार को नई गति मिलेगी। सुरेश पटेल लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कक्षा 8 वीं से ग्राम रामपुर ( करतला ) जिला कोरबा में पढ़ाई लिखाई करते दैनिक भास्कर के हाकर के रूप में व हरिभूमि प्रतिनिधि / रामपुर संवाददाता के रूप में कार्य कर चुका है।साथ ही जिला ब्यूरों कार्यालय दैनिक हरिभूमि कोरबा, दैनिक भास्कर कोरबा व्यूरों कार्यालय, दैनिक प्रखर समाचार कोरबा ब्यूरों में पत्रकारिता व विज्ञापन मार्केटिंग, फोटोग्राफी, पत्रकारिता, ग्रामीण पत्रकारिता का फील्ड रिपोटिंग का अच्छा अनुभव रहा है। साथ ही कोरबा जिले के प्रसिद्ध समाचार पोर्टल कोरबा बंधु के प्रबंध संपादक के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं। हरदिहा मरार पटेल समाज रायगढ़ जिलें के मीडिया प्रभारी के रुप में उनकी इस सक्रियता एवं विगत 25 वर्षों से कोरबा एवं रायगढ जिले से पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए ही उन्हें प्रेस रिपोर्टर क्लब के रायगढ़ जिले में मीडिया प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी का संकल्प
अपनी नियुक्ति के पश्चात सुरेश पटेल ने प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंद्रे प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता, रायगढ़ जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है की
“मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और संगठन की नीतियों को जन-जन तक प्रसारित करना है। हम मिलकर जिले में स्वस्थ और निष्पक्ष पत्रकारिता के वातावरण को और मजबूत करेंगे।”
शुभकामनाओं का तांता
सुरेश पटेल की इस नई नियुक्ति पर रायगढ़ एवं गृह जिला कोरबा के पत्रकार जगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों का मानना है कि सुरेश पटेल के नेतृत्व में प्रेस रिपोर्टर क्लब रायगढ़ में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *