⚡ सड़क मरम्मत पर उठे सवाल, क्या पैच वर्क बन रहा है “कागजी विकास”?

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे सड़क मरम्मत और पैच वर्क कार्यों को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हर वर्ष लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई सड़कों की स्थिति कुछ ही समय में फिर खराब हो जाती है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई जगहों पर मरम्मत कार्य कागजों में पूरा दिखाया जाता है, जबकि जमीन पर काम अधूरा या कमजोर नजर आता है। इससे कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि निर्माण और मरम्मत कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जाता, तो सड़कें जल्दी खराब होना तय है। ऐसे में विभागीय जांच और पारदर्शिता बेहद जरूरी हो जाती है।
🖊️ प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष पूछते हैं सवाल —
क्या मरम्मत कार्यों की निष्पक्ष जांच होगी?
क्या खर्च और कार्य का सही मिलान किया जाएगा?
आने वाले समय में कब होगी कार्रवाई?
ऐसे मामलों में दोषियों की पहचान कर कब होगी सख्त कार्रवाई?
🔥 यदि इन सवालों का जवाब नहीं मिला, तो जनता के बीच असंतोष और बढ़ सकता है।
🖊️ प्रेस रिपोर्टर क्लब
प्रदेश अध्यक्ष — संजय सोनी
