Uncategorized

रायपुर में सोनार समाज महासभा का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, एकजुटता का दिया संदेश

रायपुर। रायपुर जिला सोनार समाज महासभा द्वारा 15 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के अलावा शहर कांग्रेस कमेटी से श्रीकुमार शंकर मेनन एवं भाजपा जोन 7 के अध्यक्ष अंबर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष मनहरन लाल सोनी के उद्बोधन से हुई। उन्होंने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “भविष्य हमारा उज्जवल है, आवश्यकता है कि हम सभी संगठन के नियमों का पालन करते हुए मिलकर कार्य करें। खासकर युवाओं और महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए।”
रायपुर जिलाध्यक्ष राजा सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि “आने वाले समय में हमारा संगठन एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। जिस तरह इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, उसी प्रकार समाज को आगे बढ़ाने के लिए भी सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।”
युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का तिलक लगाकर स्वागत किया और युवाओं को संगठन से जुड़कर समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।
वहीं महिला रायपुर जिला अध्यक्ष मधु सोनी ने समाज की महिलाओं का तिलक लगाकर सम्मान किया और महिलाओं की भागीदारी को संगठन की शक्ति बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त एवं भव्य रूप लेगा।
इस सफल आयोजन में मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, संगठन मंत्री मनोज सोनी, प्रदेश सचिव ध्रुव सोनी, रेवाराम सोनी, दुर्गेश सोनी, आशीष सोनी, निशा सोनी, शेषनारायण सोनी, सीमा सोनी, कमल सोनी, शोभा सोनी, ममता सोनी, भाग्यश्री सोनी, गौरी सोनी, अरुणा सोनी, रीता सोनी, भावना सोनी, हेमंत सोनी सहित रायपुर जिला सोनी समाज के अनेक महिला एवं पुरुष सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की जानकारी शेषनारायण सोनी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *