प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार में शोक की लहरडॉ. नीलकमल गर्ग एवं सुश्री जया अग्रवाल के निधन से गहरा आघात

बिलासपुर।प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार में उस समय गहरा शोक व्याप्त हो गया, जब संगठन से जुड़े दो सम्मानित सदस्य डॉ. नीलकमल गर्ग (एडवोकेट, हाईकोर्ट) एवं उनकी बहन सुश्री जया अग्रवाल के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। दोनों भाई-बहन के असामयिक निधन से पूरे संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. नीलकमल गर्ग विधि क्षेत्र के एक अनुभवी एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे। उनकी कानून विषयक गहरी समझ, मार्गदर्शन और निष्पक्ष सोच से प्रेस रिपोर्टर क्लब को निरंतर मजबूती मिलती रही। उन्होंने संगठन के सदस्यों को कानून और पत्रकारिता का अद्भुत समन्वय (Combination) सिखाया, जो हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
वहीं, सुश्री जया अग्रवाल भी संगठन की एक सक्रिय, समर्पित एवं जागरूक सदस्य थीं, जिनकी उपस्थिति क्लब के लिए सदैव महत्वपूर्ण रही।
इस दुखद घटना पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा—
“डॉ. नीलकमल गर्ग जी का जाना प्रेस रिपोर्टर क्लब के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे न केवल हमारे विधि सलाहकार थे, बल्कि उन्होंने संगठन के सदस्यों को कानून और पत्रकारिता का बेहतरीन समन्वय सिखाया। उनका मार्गदर्शन हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंदरे ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा—
“डॉ. गर्ग जी की कानून विषय में गहरी जानकारी और अनुभव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे। उनका निधन हम सभी के लिए व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक क्षति है।”
इस दुःख की घड़ी में प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार
प्रदेश अध्यक्ष – संजय सोनी
