मौहाडीह (झरना) में श्री अखण्ड नवधा रामायण का भव्य आयोजन जारी


ग्राम मौहाडीह (झरना) में श्री अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ 15 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। व्यासपीठ पर आचार्य पं. युगल किशोर शर्मा (सकरेली खुर्द) विराजमान होकर श्रद्धालुओं को राम कथा का श्रवण करा रहे हैं।
इस वर्ष भी आयोजन के अंतर्गत मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो 24 मार्च 2026 को रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता के लिए निम्नानुसार पुरस्कार घोषित किए गए हैं—
पुरस्कार विवरण:
1️⃣प्रथम पुरस्कार – 15001 रु. (मनीराम साहू, सरपंच मौहाडीह)
2️⃣ द्वितीय पुरस्कार – 12001 रु. (हेमलाल साहू बैगा)
3️⃣ तृतीय पुरस्कार – 10001 रु. (बलराम पैकरा, शिक्षक)
4️⃣ चतुर्थ पुरस्कार – 9001 रु. (धनसाय राठौर)
5️⃣ पंचम पुरस्कार – 8001 रु. (मनाराम साहू, सुरेश कुमार)
6️⃣ षष्ठम पुरस्कार – 7001 रु. (लक्ष्मण प्रसाद राठौर, धनसाय साहू)
7️⃣ सप्तम पुरस्कार – 6001 रु. (कामता यादव, श्यामलाल साहू)
8️⃣ अष्टम पुरस्कार – 5001 रु. (त्रिभुवन सिंह पैकरा, शिक्षक)
9️⃣ नवम पुरस्कार – 4001 रु. (मुखीराम यादव, घनश्याम साहू)
🔟 दशम पुरस्कार – 3001 रु. (नत्थूराम साहू)
1️⃣1️⃣ ग्यारहवां पुरस्कार – 2001 रु. (शांतनु राठौर)
🎖️ विशेष पुरस्कार:
🎶 बेस्ट तबला वादक – 1001 रु. (सुनील कुमार साहू)
📝 बेस्ट टीकाकार – 1001 रु. (शिव सिंह पैकरा)
👥 बेस्ट श्रोता – 551 रु. (नवधा समिति)
इस आयोजन में प्रतिदिन आसपास एवं दूर-दराज से मानस मंडलियां पहुंच रही हैं। आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों का श्रीफल, गमछा, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान राशि के साथ सम्मान किया जा रहा है।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर श्री राम कथा का श्रवण कर रहे हैं और भक्ति रस में लीन हो रहे हैं।
