Uncategorized

प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं नई नियुक्तियों पर लिए गए निर्णय

बिलासपुर, 1 मार्च।
प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दोपहर 3:00 बजे बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सक्रियता बढ़ाने तथा नई नीतियों के निर्धारण को लेकर कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की गई। संगठन के विस्तार हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंदरे, प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल, प्रभात राय, प्रदेश सह सचिव पी आनंद राव तथा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रिचा खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं।

संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सतीश यादव को संभागीय सचिव, धनंजय साहू को जिला कोषाध्यक्ष, टीकाराम को जिला एवं संभागीय फोटोग्राफर, चंदन कुमार को जिला एवं संभागीय मीडिया प्रभारी, रामकुमार को जिला ग्रामीण सचिव तथा संतोष पटेल को जिला ग्रामीण संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि संगठन में पद और सम्मान जिम्मेदारी एवं सक्रिय कार्यशैली के आधार पर ही प्रदान किए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला संरक्षक चंद्र कुमार निर्णेजक, दीपक बंजारे ,विजय कुमार साहू (बिलासपुर जिला अध्यक्ष), बसंत साहू, दिनेश भाटिया, धनंजय साहू, अजय साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक सकारात्मक एवं संगठनात्मक उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *