Thursday, July 30, 2026
Latest:
Uncategorized

बैदराज गोपाल प्रसाद तिवारी को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार दिलाने हेतु जिलाधीश को सौंपा जाएगा आवेदन – संजय सोनी

राजनांदगांव।प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा समाजसेवा एवं पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रसिद्ध वैद्य बैदराज गोपाल प्रसाद तिवारी को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मान दिलाने की पहल तेज कर दी गई है। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने घोषणा की है कि क्लब स्वयं जिला कलेक्टर (जिलाधीश) महोदय को औपचारिक आवेदन प्रस्तुत कर बैदराज गोपाल प्रसाद तिवारी को राष्ट्रपति पुरस्कार एवं राज्यपाल सम्मान के लिए अनुशंसित करने की मांग करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि बैदराज गोपाल प्रसाद तिवारी पिछले लगभग 44 वर्षों से परंपरागत औषधि पद्धति के माध्यम से लकवा, वात, साइटिका सहित कई गंभीर बीमारियों का सफल उपचार कर रहे हैं। उन्होंने हजारों गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों का कम खर्च में इलाज कर समाज में सेवा और मानवता की मिसाल कायम की है। जहां बड़े अस्पतालों में ऐसे रोगों के उपचार पर लाखों रुपये खर्च होते हैं, वहीं बैदराज तिवारी ने सामान्य जनता को सस्ता एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया है।
उन्होंने यह भी कहा कि कोविड काल जैसे कठिन समय में भी बैदराज गोपाल प्रसाद तिवारी ने अपनी जान की परवाह किए बिना निरंतर मरीजों की सेवा की, जो उनके समर्पण और सेवा भावना का प्रमाण है। इतने वर्षों से लगातार जनसेवा में लगे ऐसे व्यक्तित्व को अब तक शासन-प्रशासन द्वारा उचित सम्मान न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि शीघ्र ही जिला कलेक्टर एवं क्षेत्रीय प्रशासन को आवेदन देकर मांग की जाएगी कि बैदराज गोपाल प्रसाद तिवारी के कार्यों का मूल्यांकन कर उन्हें राज्यपाल सम्मान एवं राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया जाए, ताकि उनके योगदान को राष्ट्रीय पहचान मिल सके।
प्रेस रिपोर्टर क्लब ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्वों को सम्मान नहीं दिया गया तो संगठन जनहित में व्यापक अभियान चलाने को बाध्य होगा। क्लब का मानना है कि समाज के लिए समर्पित ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्वों को सम्मानित करना शासन-प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

जारीकर्ता:-
प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़
प्रदेश अध्यक्ष – संजय सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *