Uncategorized

छत्तीसगढ़ की कराते बालक-बालिका टीम स्कूल नेशनल प्रतियोगिता के लिए बारामती रवाना

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की अंडर-17 कराते बालक एवं बालिका टीम आज स्कूल नेशनल कराते प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के बारामती के लिए रवाना हुई। 29 सदस्यीय यह दल बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 11 बजे ट्रेन द्वारा प्रस्थान किया।

टीम का नेतृत्व प्रमुख प्रबंधक आशीष लहरे कर रहे हैं। बालिका टीम की कोच प्रेरणा मुनि एवं बालक टीम की कोच लालेश सिंहा हैं, जबकि टीम मैनेजर के रूप में आसिफ अली दल के साथ रवाना हुए हैं।

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

खिलाड़ियों के रवाना होने के अवसर पर खेल प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *