Uncategorized

जांजगीर में प्रेस रिपोर्टर क्लब इकाई का भव्य गठन, सम्मान समारोह व आई-कार्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न

जांजगीर-चांपा जिले में पत्रकारिता के संगठनात्मक इतिहास में एक नया और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया। प्रेस रिपोर्टर क्लब की जांजगीर इकाई के गठन के अवसर पर सम्मान समारोह एवं आई-कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम जिले के प्रतिष्ठित विजन ऑडिटोरियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला जांजगीर में गठन किया गया जिसके अध्यक्ष दीपक बंजारे,रीतेश मनहर उपाध्यक्ष,ललीता गुप्ता गहिला अध्यक्ष, सचिव अशोक चौहान ,
रमेन्द्र भारद्वाज सयुक्त सचिव, नंदूराम बंजारे कोषाध्यक्ष,हेमन्त कपूर – मीडीया प्रभारी,सुरेश चन्द्रभाष – वरिष्ठ सलाहकार,उत्तम बंजारे
मनहरण कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए।

कार्यक्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंद्रे, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथानी, प्रदेश सचिव राजन सिंह तथा प्रदेश संरक्षक संजीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार आनंद राव प्रभात एवं जिला प्रेस रिपोर्टर क्लब अध्यक्ष विजय साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर जांजगीर जिले के निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित के लिए समर्पित पत्रकारों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें संगठनात्मक पहचान के रूप में आई-कार्ड प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और प्रेस रिपोर्टर क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उन्हें सुरक्षित, संगठित और सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने जांजगीर इकाई को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह इकाई आने वाले समय में जिले की सबसे सशक्त और प्रभावशाली पत्रकार संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में चरणबद्ध तरीके से संगठन का विस्तार किया जा चुका है तथा अलग-अलग तिथियों में गठन, शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे ने कहा कि जांजगीर में प्रेस रिपोर्टर क्लब इकाई का गठन संगठन के विस्तार और पत्रकार एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह इकाई जिले में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित आधारित पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करेगी। प्रेस रिपोर्टर क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को सुरक्षित, संगठित और सशक्त मंच देना है, ताकि वे समाज की आवाज को पूरी जिम्मेदारी और साहस के साथ उठा सकें। जांजगीर इकाई के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं—आशा है यह इकाई संगठन की गरिमा और पत्रकार हितों की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

प्रदेश सह सचिव पी आनंद राव ने कहा कि जांजगीर में प्रेस रिपोर्टर क्लब इकाई का गठन संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल है। यह इकाई जिले के पत्रकारों को एकजुट कर उन्हें आत्मसम्मान, सुरक्षा और सहयोग का सशक्त मंच प्रदान करेगी। प्रेस रिपोर्टर क्लब सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के मूल्यों के साथ आगे बढ़ता रहेगा। जांजगीर इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं—यह इकाई संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

प्रदेश संरक्षक प्रभात राय ने कहा कि जांजगीर में प्रेस रिपोर्टर क्लब इकाई का गठन पत्रकारों की एकजुटता और सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। यह इकाई निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूती देगी। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं।

कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता, उत्साह और संकल्प के साथ हुआ। जांजगीर इकाई के गठन के साथ ही प्रेस रिपोर्टर क्लब ने जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है और आने वाले समय में पत्रकार हितों के लिए संघर्ष को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव राजन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *