मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का स्थापना दिवस मुंगेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


मुंगेली। मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का स्थापना दिवस 10 दिसंबर को जिला मुंगेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रमेश कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी कुमार राज कश्यप और प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने मुंगेली वृद्ध आश्रम का दौरा कर वृद्धजनों को फल, स्नैक्स और केक वितरित किए। कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी: दीपक पात्रे (जिलाध्यक्ष), शैलेजा जूलियस (महिला जिलाध्यक्ष), मेलाराम साहू (व्यापारी जिलाध्यक्ष), जीतेन्द्र मारकंडे (जिलाउपाध्यक्ष), तुकाराम साहू (व्यापारी जिलाउपाध्यक्ष), श्यामा खांडे (जिलामंत्री), सीमा कश्यप (जिला उपाध्यक्ष), भारती कश्यप (जिला महामंत्री), अशोकी घिर्रे (जिला संगठन मंत्री), नीतू सिंह (जिला उप संगठन मंत्री), मनोज कश्यप (जिला संगठन सचिव), दशंत सिंह बन्जारे (ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली) और रुपेंद्र भारती (जिला मीडिया प्रभारी) शामिल रहे।
इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत केवल मानव अधिकारों के संरक्षण में ही नहीं बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए सेवा और सहयोग में भी सक्रिय है।
