Uncategorized

मानवाधिकार जागरूकता को गति देने संस्थान के पदाधिकारी एकजुट: ओडगी में एकदिवसीय बैठक आयोजित

ओडगी (सूरजपुर) | मानव अधिकार सहायता संस्थान भारत का एकदिवसीय वन-भोज एवं रणनीति बैठक सूरजपुर के ओडगी में सम्पन्न हुआ।जिसमें संस्थान के कार्यक्षेत्र के विस्तार और मानवाधिकार संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई।सूरजपुर जिले के ओडगी में मानव अधिकार सहायता संस्थान, भारत के छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग,जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में एकदिवसीय वन-भोज एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग प्रमुख डॉ. जयराम साहू ने की।

बैठक में संस्थान के उद्देश्यों, कार्यक्षेत्र में विस्तार, मानवाधिकार संरक्षण की आवश्यकता, तथा जिले में संगठन की सक्रिय भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने मानवाधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक रणनीति तैयार करने तथा इसे धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी- डॉ. जितेंद्र पासवान,कमल कुमार विश्वास,दीपक सिंहा,रघुवंश सोनी,लव कुमार दुबे,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,गिरधारी लाल सिंह आयाम,मानिक चंद,डॉ. अनूप कुमार विश्वास,अमृत लाल यादव,परमात्मा रजवाड़े,मोतीलाल सारथी,मनोज जायसवाल,सरोज सिंह,संतोष कुमार तिवारी,हामिद अंसारी भी उपस्थित रहे हैं।

सभी पदाधिकारियों ने मानवाधिकारों के मूलभूत सिद्धांतों—मानव गरिमा, समानता, न्याय, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण—को जन-जन तक पहुँचाने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *