Uncategorized

जांच के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर 183 बोरी धान जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही।समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस दौरान कोंचियों-बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान के भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा गठित राजस्व, खाद्य, कृषि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम बचरवार पेंड्रा के पास मध्यप्रदेश से लाए गए 183 बोरी धान (लगभग 80 किंवटल) को बिचौलिए द्वारा दो वाहनों-सीजी 10एबी 5233 एवं सीजी 31बी 9964 में लादकर अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर वाहन सहित धान जप्त किया गया। जप्त किए गए धान को समिति प्रबन्धक धान खरीदी केंद्र पेंड्रा के सुपुर्द में किया गया है। इस प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *