Uncategorized

जल संचय एवं जनभागीदारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला हुआ सम्मानित

25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

पूर्वी क्षेत्र श्रेणी-3 में 6वीं रैंक हासिल

बलरामपुर।नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार सी. आर. पाटिल के करकमलों से जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उक्त पुरस्कार कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा ग्रहण किया गया। जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 जल संचय संरचना निर्माण तथा उनका डाटा बेस तैयार करने हेतु एक सफल अभियान है, जिसके अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने पूर्वी क्षेत्र की श्रेणी-3 में 6वां रैंक हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि जिले में जल संरचनाओं का निर्माण के लिए यह उपलब्धि मिली है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *