Uncategorized

प्रेस रिपोर्टर क्लब के 21वें स्थापना दिवस पर जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का लिया संकल्प

प्रेस रिपोर्टर क्लब की 21 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का भव्य आयोजन संपन्न, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता पर दिया गया जोर

बिलासपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला बिलासपुर के तत्वावधान में संगठन के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन बिलासपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को समर्पित इस आयोजन में प्रदेशभर से पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलसचिव डॉ. तरुणधर दीवान रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में अमित दुबे, सुनील गुप्ता, दिलीप सोनी, कमल मित्तल एवं गौतम बालबोंदरे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रारंभ में राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना श्रृंखला अधिश्री यादव ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया। इसके पश्चात अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तथा पत्रकारिता एवं संगठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. तरुणधर दीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त होकर सत्य और पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों को संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए समाजहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए तथा जहां कहीं भी विसंगतियां, भ्रष्टाचार एवं अनियमितताएं दिखाई दें, उन्हें अपनी लेखनी के माध्यम से सामने लाकर उनके निराकरण की दिशा में पहल करनी चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में संजय सोनी ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब विगत 21 वर्षों से पत्रकारों के हितों, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन आगे भी पत्रकार हितों के संरक्षण, जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यकारी अध्यक्ष कमल मित्तल ने कहा कि संगठन की एकता ही पत्रकारों की सबसे बड़ी शक्ति है तथा पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि गौतम बालबोंदरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को संवैधानिक नियमों के अंतर्गत कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना चाहिए। सत्य, तथ्य और प्रामाणिकता पर आधारित पत्रकारिता ही लोकतंत्र को सशक्त बनाने का माध्यम है।

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रिचा खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ पत्रकार हितों, महिला सशक्तिकरण तथा निष्पक्ष एवं जनहितैषी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ की गई पत्रकारिता ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने प्रेस रिपोर्टर क्लब की 21 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी प्रेरणादायी संदेश दिया गया। जिला सदस्य ममता साहू ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. तरुणधर दीवान को तुलसी का पौधा तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को अमरूद का पौधा भेंट किया। उन्होंने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से प्रकृति संरक्षण हेतु आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। जिला दुर्ग से अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, उपाध्यक्ष रोशन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष देवनारायण साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश संरक्षक प्रभात राय, प्रदेश संरक्षक अनूप सोनी, प्रदेश संरक्षक गंगा प्रसाद बंजारे, प्रदेश संरक्षक रमेश चौथवानी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रिचा खंडेलवाल, प्रदेश सह सचिव पी. आनंद राव, प्रदेश सह सचिव डॉ. रमेश वैष्णव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता एवं प्रदेश महासचिव सहित अनेक पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

O

संभागीय कार्यकारिणी से संभागीय अध्यक्ष विजय कुमार साहू, संभागीय सचिव सतीश यादव, सचिव पिंगल बघेल, संभागीय कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया एवं संभागीय संरक्षक नवल वर्मा उपस्थित रहे। जिला बिलासपुर कार्यकारिणी से सुनील कुमार अग्रवाल, रामकुमार साहू, ओमप्रकाश पटेल, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, बसंत कुमार साहू, धनंजय साहू, अजय साहू, चंदन कुमार, नमिता यादव, चंद्रशेखर साहू, टीकाराम, उमेदराम साहू, आशीष वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, मिट्ठू लाल प्रजापति, विनय सिंह, आकाश सक्सेना, हर्ष उज्जवल सिंह, संजय निर्मलकर, चंद्र कुमार, सुरेश कुमार यादव, सुरेश जांगड़े, विकास कुंभकार, विजय कुमार प्रजापति, कमलेश लव्हात्रै, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, ममता साहू, माधुरी बालबोंदरे एवं पी. अनन्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

रायगढ़ से श्याम मोहन गुप्ता, हिमांशु चौहान एवं पिंगला बघेल, जांजगीर से यश अग्रवाल, तुषार अग्रवाल एवं हिमांशु गुप्ता तथा कोरबा से संतोष अग्रवाल एवं आकाश सक्सेना ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रदेशभर से आए पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, पत्रकार हितों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता के संवर्धन तथा संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अंत में जी.पी. बंजारे ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन का वातावरण सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं गरिमामय रहा तथा प्रेस रिपोर्टर क्लब की 21 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *