Uncategorized

सिंचाई परियोजनाओं के जनक थे पंडित श्यामचरण शुक्लः त्रिपाठी

सिंचाई परियोजनाओं के जनक थे पंडित श्यामचरण शुक्लः त्रिपाठी
0 पं श्यामाचरण शुक्ल की जयंती को शहर कांग्रेस ने कृषक दिवस के रूप में मनाकर कृषक मदन साहू व टेकराम साहू को किसान पटका से सम्मानित किया
राजनांदगांव। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सिंचाई परियोजनाओं के जनक पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर 27 फरवरी सोमवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी सभा आयोजित कर उनके किसानों और आमजन के हित में किए गए योगदानों को पुण्य स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजिल दी गई।
संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस के प्रभारी श्री अरूण सिसौदिया जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती पर कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी के तैलचित्र पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी एवं कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।
शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी को नमन करते हुए कहा कि शुक्ल जी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के लोगों एवं किसानों की बेहतरी के लिए अनेकों जनोपयोगी कार्य किए वे नदियों को बांधने के साथ-साथ कृषि को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई परियोजनाओं को काफी महत्व देते रहे जो उनकी प्राथमिकता रही, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। संगोष्ठी सभा को दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, झम्मन देवांगन, अनिता बक्सेरिया ने संबोधित किया। इसके बाद कृषक
मदन साहू व टेकराम साहू को किसान पटका से सम्मानित किया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने गुरूद्वारा चौक पर स्थित चद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, अब्बास खान, सुरेन्द्र देवांगन, संदीप जायसवाल, अतुल शर्मा, अर्जुन सिंह कुर्रे सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस महामंत्री नरेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *