Uncategorized

“प्रेस रिपोर्टर क्लब को बदनाम करने की साजिश बेनकाब!”

सोशल मीडिया पर फर्जी प्रचार फैलाने वाले के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई की तैयारी

छत्तीसगढ़ | विशेष संवाददाता
प्रेस रिपोर्टर क्लब के नाम पर सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में लगातार भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। संगठन ने इसे अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित साजिश बताया है।
जानकारी के अनुसार, बोधन भट्ट मालीघौरी निवासी एक व्यक्ति द्वारा बार-बार प्रेस रिपोर्टर क्लब के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं, जबकि उन पोस्ट में क्लब की कोई आधिकारिक पुष्टि या जानकारी नहीं है।
👉 प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने कड़ा बयान देते हुए कहा—
“यह पहली बार नहीं है, संबंधित व्यक्ति पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। अब दोबारा वही कृत्य कर संगठन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
🚨 राज्यभर में अभियान की तैयारी प्रेस रिपोर्टर क्लब ने निर्णय लिया है कि—
छत्तीसगढ़ के सभी थानों में ज्ञापन दिया जाएगा
मामले की शिकायत एसपी, आईजी, डीआईजी एवं डीजीपी स्तर तक की जाएगी
दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी
📢 सभी जिलों को निर्देश प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने सभी जिला अध्यक्षों एवं सदस्यों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भाग लें और अपने-अपने क्षेत्र में प्रशासन को ज्ञापन सौंपें।
⚖️ स्पष्ट संदेश
सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी संस्था को बदनाम करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *