रानी लक्ष्मीबाई अचीवर्स अवार्ड समारोह में महिलाओं व दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान



बिलासपुर। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रेरणा से महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए न्यायधानी बिलासपुर में “रानी लक्ष्मीबाई अचीवर्स अवार्ड” एवं दिव्यांग सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
समारोह में सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में प्रियंका शर्मा, रितिका यादव, मोहन सुंदरानी एवं लक्ष्मी संतोष नाग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण सिंह एवं अखिलेश पांडेय शामिल हुए, जबकि जूरी में मीना नितिन शाक्या, प्रीति त्रिपाठी, संगीता तिवारी, पूजा सोनी एवं अन्य सदस्यों ने अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रनवे शो रहा, जिसमें दिव्यांग प्रतिभागियों को भी मंच प्रदान किया गया। महिला (मिसेज) वर्ग में बरखा अनदानी, श्रेया वैष्णव, दमयंती बटापरे एवं चेतना वर्मा विजेता रहीं। बच्चों के वर्ग में वर्षा सिन्हा को ताज पहनाया गया, जबकि दिव्यांग वर्ग में ओम्कारेश्वर प्रसाद एवं महिला वर्ग में कल्पना को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनादि पांडेय, श्रेया हलदर, चंचल ध्रुव, हितु साहू, संतोषी सिदार, डाली यादव, सुषमा पटनायक, हेमलता साहू, हर्षिका साहू सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। डांस प्रस्तुति में दुर्गा राय, आलिया परवीन, वंदिता साहू, दीक्षा राव, ख्याति देवांगन, तुलसी पाटले, कविता सिंह एवं निहारिका स्वाइन ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं शिक्षा, सामाजिक कार्य, राजनीति एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से रानी लक्ष्मीबाई के साहस और संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
आयोजनकर्ता ममता पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का समापन सम्मान वितरण एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
