प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम मोहन गुप्ता का बिलासपुर आगमन, संगठन विस्तार पूर्वक हुई चर्चा




बिलासपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम मोहन गुप्ता के बिलासपुर आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे और संगठन के पदाधिकारियों से उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे और प्रदेश सचिव श्याम मोहन गुप्ता के द्वारा संगठन की गतिविधियों, पत्रकार हितों और प्रेस रिपोर्टर क्लब के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने उनके सरल और सकारात्मक व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि श्याम मोहन गुप्ता न केवल एक वरिष्ठ पत्रकार हैं, बल्कि मार्शल आर्ट के वरिष्ठ गुरु और समाजसेवी के रूप में भी समाज में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है।
मुलाकात के दौरान अजय साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि श्याम मोहन गुप्ता जैसे अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व का मार्गदर्शन संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व और सहयोग से प्रेस रिपोर्टर क्लब आने वाले समय में प्रदेश भर में और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने श्याम मोहन गुप्ता का बिलासपुर आगमन पर स्वागत करते हुए उनके स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
