Uncategorized

वनांचल के कमकापार में प्रशासन की दस्तकजनसमस्या निवारण शिविर में 140 आवेदनों का मौके पर समाधान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात– तरुण नाथ योगी

बालोद।सुदूर वनांचल एवं आदिवासी बहुल ग्राम कमकापार में बुधवार को प्रशासन ने सीधे गांव की चौपाल पर दस्तक दी। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 201 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 140 का मौके पर ही निराकरण कर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का संदेश दिया।
शिविर में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी तथा अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों का ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मीय स्वागत किया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों को छड़ी व श्रवण यंत्र, किसानों को उन्नत बीज व मृदा परीक्षण कार्ड तथा मत्स्य हितग्राहियों को मछली जाल व आईस बॉक्स प्रदान किए गए। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण भी किया गया।
कलेक्टर ने ग्राम में चल रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। बाल विवाह निषेध, नशा उन्मूलन एवं जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।
सुदूर अंचल में आयोजित यह शिविर केवल योजनाओं का वितरण नहीं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद व विश्वास का सेतु बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *