Uncategorized

प्रेस रिपोर्टर क्लब के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, थाना पचपेड़ी में शिकायत

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक टिप्पणी के मामले में अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंपकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेस रिपोर्टर क्लब के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बोधन भट्ट के खिलाफ प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला अध्यक्ष बिलासपुर विजय कुमार साहू द्वारा थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है। थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में उचित जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
इसी क्रम में सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्यों को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले बोधन भट्ट, निवासी ग्राम पंचायत मालीघोरी, जिला बालोद के विरुद्ध भी शिकायत पत्र को संलग्न करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। संबंधित व्यक्ति द्वारा संगठन के लिए अत्यंत अमर्यादित एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर प्रेस रिपोर्टर क्लब की गरिमा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन एक पंजीकृत एवं सम्मानित पत्रकार संगठन है, जो जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है। ऐसे में संगठन के विरुद्ध इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।


जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू ने बताया कि प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्यों की सामाजिक गरिमा एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा संगठन या उसके सदस्यों के विरुद्ध इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी की जाती है तो संगठन पूरे प्रदेश में सामूहिक रूप से शिकायत कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *