शहर में वेस्पा की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर लगे अंकुश की मांगपुलिस कमिश्नर रायपुर से प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ की अहम मुलाकात

रायपुर।शहर में बढ़ती अनैतिक गतिविधियों, वेस्पा (SPA) सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध कार्यों तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री शशिकांत देवांगन ने अपनी रायपुर टीम सोनू रेलवानी, जावेद अख्तर खिलावन चक्रधारी के साथ पुलिस कमिश्नर रायपुर से शिष्टाचार भेंट कर गंभीर चिंता जताई।
इस दौरान क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर का ध्यान आकर्षित कर बताया कि रायपुर शहर में कई स्थानों पर वेस्पा/स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां एवं देह व्यापार संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि—
सभी वेस्पा/स्पा सेंटरों का नियमित निरीक्षण किया जाए,
वहां कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए।बिना पंजीयन एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और वेस्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
प्रदेश संगठन मंत्री शशिकांत देवांगन ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक विकृतियों के विरुद्ध प्रशासन को जागरूक कर जनहित में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और अधिक गंभीर रूप ले सकती है।
मुलाकात के दौरान रायपुर टीम से सोनू रेलवानी, जावेद अख्तर एवं खिलावन चक्रधारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज में नैतिकता, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अवैध नेटवर्क पर अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस कमिश्नर रायपुर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि इस विषय पर आगे भी निगरानी रखी जाएगी और यदि आवश्यकता पड़ी तो इसे उच्च स्तर तक उठाया जाएगा, ताकि समाज को अनैतिक गतिविधियों से सुरक्षित रखा जा सके।
