बिलासपुर में टेस्ट व ट्रेड एक्सपो 23 से 25 जनवरी तक

महिला उद्यमी संघ, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा आयोजित टेस्ट व ट्रेड एक्सपो 2026का आयोजन आगामी 23,24 और 25 जनवरी को उद्योग भवन में होने जा रहा है। यह मेला स्थानीय महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद, होम डेकोर, फैशन वेयर, फूड स्टॉल और कई नवाचारपूर्ण वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। इस मेले में बच्चों का ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन व महिलाओं के लिए हाऊजी गेम ,मेहंदी का आयोजन किया गया है।
मेले का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देना है। स्टॉल बुकिंग के लिए महिला उद्यमियों हेतु तथा अन्य प्रतिभागियों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार मेले में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की उम्मीद है, जिससे व्यवसायियों को बेहतर बाजार और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।
