18 करोड़ की लागत से होगा फोरलेन निर्माण
18 करोड़ की लागत से होगा फोरलेन निर्माण दोनों तरफ 42- 42 फिट होगा चौड़ी नगर वासियों ने रोड़ चौड़ीकरण होने पर लोगों में हर्ष
एक ओर नगर वासियों के द्वारा रोड़ चौड़ीकरण का खुशियां मना रहे हैं तों दुसरी ओर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है
डोंगरगांव
नगर वासियों के लंबे समय से मांग पर विधायक एवं राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू के ड्रीम प्रोजेक्ट में से फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए बगदई पुल से मोहड़ चौक तक लगभग 3.60 किलोमीटर के दोनों ओर 42 – 42 फिट की मार्किंग की जा रही है। आज हुई नापजोख के बाद प्रभावित व्यापारियों व निवासियों में हडक़ंप की स्थिति है। नगर वासियों ने इस सड़क चौड़ीकरण से हर्ष व्यक्त कर रहे हैं
नगर में रोड़ चौड़ीकरण के लिए जैसे ही नाप जोख शुरू किया जिसमें 42-42 फिट लिया जायेगा जानकारी मिलने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया क्योंकि नगर में संकरी रोड़ होने से ट्राफिक जाम होना आए दिन नगर में दुर्घटना अधिक होना आम बात हो गया था अब सड़क चौड़ीकरण होने से आम आदमी राहत की सांस लेने वाले क्योंकि नगर के ट्राफिक दबाव से छुटकारा मिलेगा वहीं नगर के बीचोबीच हाईवे के गुजरने से लोगों को उबाड खाबड़ रोड़ से छुटकारा मिलेंगे और चमचमाती हुई सड़क से आवागमन सुगमतापूर्वक होगा
ज्ञात हो कि नगर में तेजी से बढ़ते यातायात के दबाव, बढ़ते दुर्घटना की घटनाओं तथा आमजनों की मांग के बीच क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू के पुरजोर प्रयास से फोरलेन निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए राज्य शासन से 18 करोड़ रू. की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसके अंतर्गत नगरीय सीमा क्षेत्र अंतर्गत बगदई पुल से मोहड़ चौक तक लगभग 3.60 किलोमीटर में सडक़ चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य होना है।
इस संबंध में नगर के व्यापारियों तथा रहवासियों में काफी दिनों से ऊहापोह की स्थिति थी कि आखिर फोरलेन निर्माण के लिए डिवाइडर के दोनों ओर कितना फिट का दायरा लिया जायेगा, यह अब जाकर क्लियर हो गया है। आज राज्य शासन तथा प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण तथा राजस्व विभाग की टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों के दल ने नगर में डिवाइडर के दोनों ओर 42 – 42 फुट में मार्किंग की है। इससे रोड किनारे के व्यापारियों व नागरिकों को यह पता चला गया है कि वे किस हद तक प्रभावित हो रहे हैं।
जल्द चलेगा प्राशासनिक के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान
जानकारी के अनुसार फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही अब अतिक्रमण हटाने हेतु लोगों को नोटिस दिये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। पहले तो लोगों को स्वेच्छा से अपने कच्चे पक्के निर्माण, शेड आदि हटाये जाने की मोहलत दी जायेगी। अंत मेंप्रशासनिक रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जा सकता है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग से तैयारी की है और वे विधायक के मार्गदर्शन अनुसार कार्यवाही किये जाने के मूड में हैं।
अगले साल अगस्त तक बनेगा चमचमाती सडक़
विधायक श्री साहू के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल उक्त फोरलेन का निर्माण अगस्त 2023 तक पूर्ण करने की तैयारी है। चूंकि अगले साल संभवत: नवबंर दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होना है, इसीलिये विधायक इस रोड का निर्माण चुनाव पूर्व करवाने हेतु पुरजोर प्रयास में हैं, ताकि उनकी अन्य उपलब्धियों में इसे भी शामिल किया जा सके। i
व्यापारियों में हडक़ंप की स्थिति है अनेकों के पुरा दुकान टुट जायेगा
आज प्रशासनिक नापजोख के बाद सडक़ के दोनों ओर अतिक्रमण की जद में आने वाले प्रभावितों में हडक़ंप की स्थिति है। बताया जाता है कि कई कई लोगों की तो आधे से ज्यादा दुकान फोरलेन निर्माण के दायरे में है, तो अनेक व्यापारी तथा नागरिक आंशिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में कई व्यापारी अभी से अपने व्यापार और भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पहले 35 -35 फिट का अंदाजा लगाया था लेकिन 42-42 फिट लेने से व्यापारियों को टेंशन में डाल दिया है लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर संजय उईके ने बताया है कि शीघ्र ही नगर के बगदई पुल से मोहड़ चौक तक डामरीकरण का कार्य जनवरी 2023 से शुरू कर दिया जाएगा दोनो ओर दुकान जो भी दायरे में आएगा उनको तोड़कर मुआवजा प्रक्रिया में शामिल किया गया है