Uncategorized

प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़, राजनांदगांव की विशेष रिपोर्टसंयोजक — लाल टोपी राजू सोनी

राजनांदगांव। प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़, राजनांदगांव की टीम द्वारा उठाए गए गंभीर मामले पर आखिरकार शासन-प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। बाल संप्रेषण गृह, नया ढाबा में निरुद्ध विधि से संघर्षरत एक बालक के साथ 16 व 17 नवंबर 2025 को हाउस फादर हीरेंद्र चंदेल और केयरटेकर मानिक देवांगन द्वारा बेल्ट, हाथ-मुक्कों से मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

सूत्रों के अनुसार बच्चे को बुरी तरह पीटे जाने से उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी, जिसके चलते उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती कराना पड़ा। जब यह संवेदनशील मामला प्रेस रिपोर्टर क्लब की निगाह में आया, तो पत्रकार लाल टोपी राजू सोनी, शशि देवांगन, तुलसी गौतम और रूपेश कुमार जोशी द्वारा संयुक्त रूप से तथ्य उजागर किए गए। मीडिया रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और बच्चे के माता-पिता से संपर्क कर पिता की शिकायत के आधार पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 515/2025 धारा 296, 115, 351(2)(3) बीएनएस एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया।

मामले के सामने आते ही प्रमुख अधिकारी चंद्र किशोर लाड़े ने संप्रेषण गृह पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं अधीक्षक उमेश शुक्ला ने स्वीकार किया कि घटना की जानकारी समय पर नहीं दी गई थी, पर अब जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी हाउस फादर हीरेंद्र चंदेल के फरार होने से संदेह और गहरा रहा है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब की तत्परता से एक गंभीर मामला उजागर हुआ और दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने समस्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *