Uncategorized

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गौसेवा, गोकुलधाम गौशाला को पशु आहार भेंट

भिलाई। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य समिति सदस्यों एवं रूद्र सेवा संगठन के सदस्यों द्वारा गौसेवा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोकुलधाम स्थित गौ सेवा समिति को एक गाड़ी पशु आहार दान स्वरूप भेंट किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा का विशेष महत्व है और चुनावी सफलता के उपलक्ष्य में सेवा कार्य करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाजहित एवं जीव सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण बेरी, राजेश गुप्ता, रजनीकांत पांडे, विष्णु मिश्रा, सनत देशमुख, प्रशांत कुमार क्षीरसागर एवं संजय शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *