Uncategorized

कांग्रेस संगठन को मिला जुझारू नेतृत्व: राजेंद्र कुमार बंजारे (राज) वार्ड 46 अध्यक्ष नियुक्त

बिलासपुर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में वार्ड क्रमांक 46 के लिए राजेंद्र कुमार बंजारे (राज) को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण, जनसरोकारों में सक्रियता और जुझारू कार्यशैली को देखते हुए की गई।

जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के नेतृत्व में जारी सूची में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। राजेंद्र कुमार बंजारे लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए वार्ड की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ब्लॉक 4 अध्यक्ष साकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजा व्यास एवं वार्ड पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया।

उनकी नियुक्ति से वार्ड 46 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *