Thursday, July 30, 2026
Latest:
Uncategorized

मराठा समाज चुनाव 3 मई को: मां भवानी पैनल विकास कार्यों के दम पर मैदान में, व्यापक जनसंपर्क से बढ़ाई ताकत

बिलासपुर। मराठा समाज के बहुप्रतीक्षित चुनाव 3 मई 2026, रविवार को आयोजित होने जा रहे हैं। समाज के अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए होने वाले इस चुनाव को लेकर समाज में उत्साह और सक्रियता का माहौल है। इस चुनावी परिदृश्य में मां भवानी पैनल अपनी मजबूत टीम, व्यापक जनसंपर्क अभियान और पिछले वर्षों में किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों के आधार पर सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है।

मां भवानी पैनल ने समाज के समग्र विकास, धार्मिक स्थलों के उन्नयन, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए मतदाताओं के बीच व्यापक समर्थन जुटाया है।

पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के लिए शशांक चौहान, उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्णा राव फांसे (राजू राव मराठा), सचिव पद के लिए जीवन राव भोसले, कोषाध्यक्ष पद के लिए भगवंत राव शिंदे, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रमाकर राव भोसले एवं यश पवार (सन्नम) मैदान में हैं, जबकि सह-सचिव पद पर योगेश भोसले निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मां भवानी पैनल अपने प्रचार अभियान में पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत कर रहा है। पैनल का दावा है कि समाज के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास कार्य सभी के सहयोग से संपन्न हुए हैं।

पैनल द्वारा कराए गए प्रमुख कार्यों में समाज के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य शामिल हैं। आई तुलजा भवानी मंदिर में आरती कक्ष निर्माण, सीढ़ियों में टाइल्स एवं मार्बल कार्य, छत्तीसगढ़ शासन से 15 लाख रुपये की स्वीकृति लेकर मंदिर जीर्णोद्धार, भव्य मुख्य द्वार निर्माण एवं कलश स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

इसके अतिरिक्त छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पुनर्स्थापना, श्री खंडोबा मंदिर परिसर में बाथरूम निर्माण, 5000 वर्गफुट भूमि की खरीद, जर्जर मंदिर परिसर के लिए 30 लाख रुपये के निर्माण कार्य, तथा उपमुख्यमंत्री स्तर से मंदिर जड़ोद्धार के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति भी पैनल की उपलब्धियों में शामिल है।

मां भवानी पैनल ने सामाजिक परंपराओं को भी नया आयाम दिया है। “चम्पा सृष्टि एवं पर्व” की शुरुआत, हल्दी चढ़ाने एवं हल्दी होली की नई परंपरा, समाज में मृत्यु होने पर पहले दिन भोजन व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना, नवरात्रि में चढ़ी साड़ियों का ग्रामीण परिवारों में वितरण तथा सामूहिक अभिषेक जैसे कार्यों को समाज में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

पैनल ने आई साहेब जीजामाता की प्रतिमा स्थापना, शिवाजी चौक सौंदर्यीकरण, मंदिर में चांदी की चरण पादुका स्थापना और छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक उत्सव की शुरुआत कर सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती दी है।

वर्तमान में पैनल के प्रत्याशी सीपत, तखतपुर, मस्तूरी और बिल्हा सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं। मतदाताओं को अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देकर समर्थन मांगा जा रहा है।

पैनल ने आगामी वर्षों में खरीदी गई 5000 वर्गफुट भूमि पर भव्य सामुदायिक भवन निर्माण का लक्ष्य रखा है, जो समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा।

मां भवानी पैनल ने समाज के सभी मतदाताओं से 3 मई 2026 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक आई तुलजा भवानी मंदिर, कुदुदंड, बिलासपुर पहुंचकर मतदान करने की अपील की है।

पैनल के सदस्यों ने समाजजनों से कहा है कि यदि उन्हें लगता है कि पिछले वर्षों में समाज, मंदिरों और सांस्कृतिक विरासत के विकास हेतु ईमानदारीपूर्वक कार्य किया गया है, तो वे अपने बहुमूल्य मत देकर समाज की प्रगति की इस यात्रा को आगे बढ़ाएं।

समाज के वरिष्ठजनों के अनुसार यह चुनाव केवल पदों का चयन नहीं, बल्कि मराठा समाज के भविष्य, विकास और सामाजिक दिशा का महत्वपूर्ण निर्णय है। ऐसे में मां भवानी पैनल अपने कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के आधार पर समाज का विश्वास जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *