Uncategorized

देश के क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

देश के क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार 23 मार्च को स्वतंत्र भारत के स्वप्नदृष्टा क्रांतिकारी शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू को नमन करते हुए श्रद्धांजलि। शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर गुरूवार को गुरूद्धारा चौक पर स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव अमर रहे, भारत माता की जय के गगनभेदी नारे कांग्रेसजनों द्वारा लगाएं।
कांग्रेसजनों ने कहा कि आज ही के दिन भारत मां के सच्चे और वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश शासन द्वारा फांसी दी गई थी, हालांकि फांसी की तिथि 24 मार्च को तय की गई थी, लेकिन एक दिन पहले ही इन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया था। भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए लेकिन अंग्रेजों के खिलाफ अपनी लड़ाई को अंतिम दम तक नहीं छोड़ा। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रंवशी, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष गेमू कूंजाम, अब्बास खान, प्रमोद बागड़ी, अतुल शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, अनिस जैन, शैलेश ठावरे, अर्जुन सिंह कुर्रे सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *