Thursday, July 30, 2026
Latest:
Uncategorized

चौघड़िया तालाब (महामाया मंदिर वार्ड) में कब्जा करने रातों रात हो रही पेड़ो की कटाई।

*चौघड़िया तालाब (महामाया मंदिर वार्ड) में कब्जा करने रातों रात हो रही पेड़ो की कटाई।*

विगत दिनों चौघड़िया तालाब(महामाया मन्दिर वार्ड) के किनारे लगे पेड़ो को निजी स्वार्थ के चलते रसूकदार, बाहुबली, भूमाफियों के लोगो द्वारा काट दिया गया साथ ही पेड़ो को काटकर, तालाब के अंदरूनी हिस्सो को भी पाटा जा रहा है। संस्था अध्य्क्ष श्री मोहन वल्यानी ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण हेतु सड़क की लड़ाई लड़ रही किन्तु ठोस कार्यवाही न होने के कारण लोग बाज नही आ रहे है। पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालो के उपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। ब्लूह विंग चेयरमैन श्रीमती रात्री लहरी ने बताया कि रायपुर में जहाँ स्मार्ट सिटी एक ओर पुराने कुँओं को अस्तित्व में लाने की तैयरि कर रही वही दूसरी ओर शहर के विभिन्न तालाब, चौघडिया तालाब, गजराजबान्ध तालाब, करबला तालाब, कुछ रसूकदार लोगो के निजी स्वार्थ की बलि चढ़ रही है। ग्रीनविंग चेयरमैन श्रीमती हरदीप कौर ने बताया कि रायपुर के अनेक ऑक्सीजन देने वाले पेड़ो को विकास के नाम पर भूमाफियों द्वारा समय समय पर काट दिया गया जिसका लिखित शिकायत जिम्मेदार पदाधिकारियों एवँ विभागों को संस्था द्वारा किया गया। जिसमें कार्यवाही भी किया गया, कुछ मामलों में हाई कोर्ट से जीत भी हासिल हुई है। ज्ञात हो संस्था सदस्यों को संस्था को चौघडिया तालाब की जानकरी होने पर प्रतिकात्मक बेनर लगाकर विरोध किया गया, साथ ही नगरनिगम शासन प्रशासन से जानकरी लिया गया कही स्मार्ट सिटी, या नगरनिगम का कोई जनउपयोगी योजना तो नही बन रहा, पता चला यहाँ ऐसा कोई योजना नही है, और न ही शासन प्रशासन स्मार्ट सिटी को इसकी जानकारी है यह केवल कुछ रसूकदार, बाहुबली, भूमाफियों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के चलते ऐसा किया जा रहा है। ज्ञात हो जिस स्थान पर पेड़ काटा जा रहा वह वर्तमान में लगा हुआ पूर्ण रूप से ओक्सिजोंन है, यहाँ स्थानीय लोगो द्वारा मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वाक, योग प्राणायम, एवँ राहगीरों द्वारा आराम हेतु जनोपयोगी है। साथ ही महज 25 फिट की दूरी में प्रसिद्ध भोले नाथ, हनुमान जी, एवँ शनि मंदिर है इसके अलावा यहां पर अनेक धार्मिक, संस्कृतिक, जनोपयोगी कार्य किये जाते है जहाँ श्रद्धालुओ का तांता लगा रहता है।
चौघडिया तालाब के संबंध में ग्रीन आर्मी द्वारा नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन ,ज़ोन आयुक्त-06, नगर निगम तथा ज़िला प्रशासन के समक्ष पत्र के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है आयुक्त महोदय द्वारा उक्त संबंध में जल्द कार्यवाही करने का आश्वसन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *