Uncategorized

सेवा और संकल्प के साथ मनाया गया उत्कर्ष सिंह गरेवाल का जन्मदिवस

बिलासपुर। अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल का जन्मदिवस इस वर्ष सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। उन्होंने भव्य आयोजनों से दूर रहकर समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के बीच जाकर अपने विशेष दिन को सार्थक बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों से हुई, जहां उन्होंने पूज्य दुर्गेश महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें धर्म, सेवा और समाज के उत्थान के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

जन्मदिवस के अवसर पर उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने नेत्रहीन बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों को भोजन एवं उपहार वितरित किए और उनकी समस्याओं को समझते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है और ऐसे क्षण उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पल होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों की सहायता भी की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्ण जमावड़ा रहा। प्रमुख रूप से सूरज वाधवानी, कमल दुसेजा, अभिषेक तिवारी, अनिल मलघानी, मनीष कौशिक, लोकेश सिंह, गिरीश शिरवानी, रितेश शर्मा, पवन वर्मा और मोहन मदवानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला विंग की ओर से किरण सिंह, दीपा यादव और जूही वर्मा ने आरती कर तिलक लगाते हुए दीर्घायु की कामना की। वहीं युवा टीम के अभिषेक वर्मा, सौरभ सिंह गरेवाल, चंचल कुशवाहा और आर्यन शुक्ला ने मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम के दौरान कमल दुसेजा ने कहा कि उत्कर्ष सिंह गरेवाल का सेवाभावी व्यक्तित्व संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में परिषद लगातार समाज सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है।

जन्मदिवस के इस सेवा-समर्पण आधारित आयोजन ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *