Uncategorized

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा, गौ सेवा आर्मी संस्था के प्रदेश प्रवक्ता शिव शंकर ने जनभागीदारी की अपील

राजनांदगांव, 18 फरवरी 2026।
गौ सेवा आर्मी संस्थान के प्रदेश प्रवक्ता शिवशंकर सिंह ने 19 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में आयोजित होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे से भदोरिया चौक से प्रारंभ होकर महावीर चौक होते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन लोकतंत्र और प्रजातंत्र में राजतंत्र के आदर्श शासक रहे छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि शिवाजी महाराज जननायक थे। उन्होंने सती प्रथा जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध संघर्ष किया तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए विशेष निर्देश दिए कि युद्ध के दौरान किसानों की फसलों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। उनका शासन न्याय, स्वाभिमान और स्वराज के आदर्शों पर आधारित था।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए तथा “शिवाजी का पावड़ा” के माध्यम से शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। देश में पहली बार शिवाजी महाराज की जयंती मनाने का श्रेय भी महात्मा ज्योतिबा फुले को दिया जाता है।

प्रदेश प्रवक्ता ने राजनांदगांव की जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर अपने जननायक को स्मरण करें और स्वराज, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *