Tuesday, August 4, 2026
Latest:
Uncategorized

ग्रीन आर्मी एवँ सुयश हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रोप गए 5000 पौधे।

ग्रीन आर्मी एवँ सुयश हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रोप गए 5000 पौधे।

आज गुरुघासीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर ग्रीन आर्मी टीम टाटीबंध एवं सुयश हॉस्पिटल के सयुक्त तत्वाधान में 5000 पौधों का रोपण ग्राम मुरा कुम्हारी अहिवारा मार्ग में किया गया है। ज्ञात हो संस्था विगत 5 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन हेतु लगातार कार्य कर रही है, जिसके लिए संस्था, अपने सदस्यों को नगर निगम तर्ज पर, जोन, वार्ड स्तर में गठित कर पदभार एवँ जिम्मेदारी भी दिया है। जिसका नियंत्रण संस्था के कोर कमिटी द्वारा किया जाता है। साथ ही अपने कार्य छेत्र का विस्तार कर विगत 6 जून 2022 से संस्था प्रदेश स्तर में कार्य कर रही है । इसी कड़ी में आज ग्रीन आर्मी एवं सुयश हॉस्पिटल के सँयुक्त तत्वाधान में गुरुघासीदास जी की जयंती के शुभ अवसर 5000 पौधों का रोपण किया गया। हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से हॉस्पिटल के डायरेक्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्था सदस्यों का सराहनीय पहल को देखते हुए ग्रीन आर्मी सदस्यों के लिए सुयश हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 10 प्रतिशत विशेष छूट देने का घोषणा भी किया।
आज के आयोजन में ग्रीन आर्मी से श्री एन आर नायडू श्री गुरदीप सिंह टुटेजा श्री हेमंतसिंह श्री राधे श्याम साहू जी श्री संजय श्रीवास्तव श्री नवनीत चावड़ा श्री आशीष शर्मा श्रीसुखदेव सिंह भाभरा सुश्री सुषमा बंजारी श्रीमति पदमा साहू श्रीमती रात्रि लहरी श्रीमती प्रेमलता साहू डॉक्टर विवेक केसरवानी डॉक्टर नितिन गोयल जी विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *