Uncategorized

श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास संघर्ष समिति के विस्तार पर चर्चा

रायपुर।श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास संघर्ष समिति वृंदावन–मथुरा–बरसाना–ब्रजधाम परिवार के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आचार्य सच्चिदानंद ने रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मानिकचंद आपटे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई तथा शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भेंट का समय तय होने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारी सूरज पटेल और संभाजीनगर, महाराष्ट्र से अखिल भारतीय पदाधिकारी अवधूत जोशी से भी भेंट हुई। बैठक में ब्रजधाम और ब्रज मंडल में संगठन विस्तार पर सहमति बनी तथा कार्य शीघ्र प्रारंभ होने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *