Uncategorized

मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत, जिला बिलासपुर की बैठक सम्पन्न10 दिसंबर स्थापना दिवस पर जनसेवा कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बिलासपुर, 30 नवंबर 2025।
मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत की जिला बिलासपुर इकाई की बैठक की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष गोपालू पटेल भी इस बैठक में उपस्थित रहे । बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए कई सेवा गतिविधियाँ संचालित करेगी। इनमें—
🔸स्कूलों में वृक्षारोपण,
🔸गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण,
🔸अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण,
🔸वृद्ध आश्रमों में कंबल व फल वितरण शामिल हैं।

कार्यक्रम का आयोजन अरपा रिवर व्यू, सिम्स हॉस्पिटल के समीप किया जाएगा।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मानवाधिकार दिवस समाज में जागरूकता व संवेदनशीलता बढ़ाने का अवसर है, और संस्था जनहित में अपनी भूमिका को और सशक्त रूप से निभाएगी।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य—धर्म भार्गव (प्रदेश अध्यक्ष),प्रीतम पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष),डॉ. रमेश वैष्णव (प्रदेश अध्यक्ष–चिकित्सा),गौतम बाल बोंदरे (प्रदेश मीडिया प्रभारी),गोपालू पटेल (जिला अध्यक्ष),सुरेश कुमार यादव (जिला उपाध्यक्ष),अजय कुमार रजक (जिला उपाध्यक्ष),विजय प्रजापति (संगठन मंत्री),हीरो देव सोनवानी (जिला चेयरमैन),चेतन जोशी (प्रदेश उपाध्यक्ष–चिकित्सा),लखेश्वर भार्गव (जिला अध्यक्ष–चिकित्सा),तथा सदस्य शिवा सोनी, आनंद राव, मल्लिकार्जुन पटेल, संतोष कैवर्तिय उपस्थित रहे।

बैठक का समापन मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक दायित्व और जनसेवा के प्रति संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *