Uncategorized

संविधान दिवस पर उद्देशिका की शपथ ग्रहण कार्यक्रम

उषा देवी मेमोरियल कॉलेज, सकरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में टैगोर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुलक्षना वासनिक, डॉ. मोहम्मद अख्तर रसूल (प्राचार्य, फार्मेसी )तथा कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में समस्त प्राध्यापकगणों, कर्मचारीगणों एवं विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका (Preamble) की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, मूल कर्तव्यों तथा नागरिक दायित्वों की जानकारी भी प्रदान की गई। भाषण, चर्चा एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को संवैधानिक मूल्यों—समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता—का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता प्रदान की और संविधान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्राध्यापकों, NSS टीम और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *