Uncategorized

जीवन दीप समिति साल्हेवारा – महत्वपूर्ण बैठक एवं नयी समिति का गठन

साल्हेवारा — जीवन दीप समिति साल्हेवारा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा नयी जीवन दीप समिति का गठन किया गया।

बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश वर्मा ने अस्पताल के विभिन्न मुद्दों एवं आवश्यकताओं को विस्तार से रखा। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।डॉ. वर्मा ने अस्पताल में स्टाफ की कमी के बारे में जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग देने की बात कही।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं सदस्य- पुष्पा प्रकाश जंघेल (जनपद अध्यक्ष), मन्नू मरकाम (जनपद सभापति), शत्रुहन साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष), ललित सोनी, महेंद्र यादव, संतोष ठाकुर, पवार मेरावी, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सतीश वर्मा, उमेश मरकाम तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *